Search

 
 
 

धनबाद : सुरक्षा की मांग को लेकर पत्रकारों ने दिया धरना

 
Dhanbad : पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले का विरोध और सुरक्षा की मांग को लेकर धनबाद (Dhanbad) के पत्रकारों ने 22 मार्च को पत्रकार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. संयुक्त मोर्चा के महेंद्र सिंह राजपाल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर हमला आम बात हो गई है. हमें बेवजह टारगेट किया जा रहा है. पत्रकार देश हित में और समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं. व्यवस्था व समाज में शोषण के खिलाफ खबरें प्रकाशित करना हमारा धर्म है. इसकी प्रतक्रिया में पत्रकारों पर अक्सर हमले हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से पत्रकारों के हित में सुरक्षा कानून बनाने की मांग की. ताकि पत्रकार निर्भय होकर कार्य कर सकें. धरना में वरिष्ठ पत्रकार गणेश मिश्रा, वनखंडी मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-people-scorched-by-fire-while-doing-illegal-mining-in-bansjoda-colliery/">धनबाद

: बांसजोड़ा कोलियरी में अवैध उत्खनन करते दो लोग झुलसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही