Search

 
 
 

धनबाद:  जेएससीए के सचिव ने रेलवे स्टेडियम में सुविधाओं का लिया जायजा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती 15 मई सोमवार को धनबाद के रेलवे स्टेडियम पहुंचे. वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. यहां रणजी मैच समेत बोर्ड के अन्य मैचों के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने का उन्होंने आश्वासन दिया. उनके साथ धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव उत्तम विश्वास, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह व अन्य लोग भी थे. जेएससीए सचिव ने पिच और प्लेइंग एरिया की मापी भी कराई. पवेलियन का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. बाद में वह धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीपीओ व खेल अधिकारी अजीत कुमार से भी मिले. जेएससीए सचिव ने कहा कि ग्राउंड के मेंटनेंस के लिए जरूरी इक्विपमेंट जेएससीए उपलब्ध कराएगा. कहा कि बाद में बीसीसीआइ की ग्राउंड एंड पिच कमेटी के सदस्य यहां का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट बीसीसीआइ को सौंपेंगे. इस रिपोर्ट के आधार पर ही यहां बोर्ड मैचों का आयोजन किया जा सकेगा. यहां दिवेन तिवारी, मनीष वर्द्धन, रतन कुमार, अमीर हाशमी भी मौजूद थे. इसके बाद जेएससीए सचिव व डीसीए के पदाधिकारी कतरास के कांको पहुंचे. वहां टीम के सदस्य कांको के एक प्रतिष्ठित स्कूल के संचालक राजीव रंजन सिंह से मिले और वहां एक क्रिकेट का स्तरीय मैदान विकसित करने पर चर्चा की. वहां संबंधित स्थल की मापी कराई गई. डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि धनबाद, झरिया, मुगमा आदि क्षेत्रों में क्रिकेट के अच्छे स्टेडियम हैं, लेकिन कतरास की बड़ी आबादी के लिए अच्छा क्रिकेट का मैदान नहीं है. अगर इस क्षेत्र में एक स्टेडियम बन जाए तो स्थानीय बच्चे भी क्रिकेट में जिले व राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे. इसी संभावना की तलाश में यहां आए थे. अध्यक्ष ने कहा कि जेएससीए यहां क्रिकेट मैदान बनाने के लिए सहमत है. यहां ऐसा स्टेडियम बनाने की योजना है, जहां रणजी स्तर का मैच खेला जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही