Search

 
 
 

धनबाद:  जेएसएलपीएस ने 38 सखी मंडलों का कराया बैंक लिंकेज

 

प्रथम, द्वितीय व तृतीय लिंकेज की 1 करोड़ 98 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Dhanbad: टुंडी प्रखंड के सांसद भवन दुर्गाडीह तथा पंचायत भवन मनियाडीह में सोमवार 17 जुलाई को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सखी मंडलों के लिए कैश क्रेडिट लिंकेज कैंप का आयोजन किया गया. बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक प्रबंधक बिरेन्द्र कुमार पांडेय की देखरेख में कुल 38 सखी मंडलों का बैंक लिंकेज कराया गया. उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय लिंकेज की कुल 1 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई. साथ ही सखी मंडल को कैश क्रेडिट लिंकेज की राशि का उपयोग आजीविका की गतिविधियों के लिए करने एवं पीएमएसबीवाइ एवं पीएमजेजेबीवाइ को रेनुअल करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक   अरजुन साव सहित बैक सखी व संकुल संगठन के पदाधिकारी तथा समूह की दीदियां मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही