Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जज मौत मामला : गिरफ्तार आरोपितों का लाई डिटेक्टर, ब्रेन मैपिंग, पालीग्राफी समेत पांच तरह का होगा टेस्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की ऑटो के धक्के से मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने लखन वर्मा और राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए दोनों आरोपितों का लाई डिटेक्टर, ब्रेन मैपिंग, पालीग्राफी समेत पांच तरह का टेस्ट होगा. दोनों आरोपितों का लाई डिटेक्टर टेस्ट, ब्रेन मैपिंग, पालीग्राफी टेस्ट, सस्पेक्ट डिटेंशन टेस्ट, लायर्ड वाइस एनालाइजिंग टेस्ट और ब्रेन इलेक्ट्रिकल आक्सीलेशन टेस्ट कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें - खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-new-transformer-arrives-but-must-wait-for-regular-electricity/122884/">खरसावां

: नया ट्रांसफार्मर पहुंचा, पर नियमित बिजली के लिए करना होगा इंतजार

ऑटो चालक समेत दो लोग गिरफ्तार हुए है

जज उत्तम आनंद की मौत मामले में ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने बीते 29 जुलाई को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. जज को टक्कर मारने वाले ऑटो को भी बरामद कर लिया गया था. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. वहीं सीएम ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/139-prize-naxalites-left-in-jharkhand-6-prize-naxalites-killed-in-a-year-9-arrested-8-surrendered/122873/">झारखंड

में बचे 139 इनामी नक्सली, सालभर में मारे गये 6 इनामी नक्सली, 9 की हुई गिरफ्तारी, 8 ने किया सरेंडर

ऑटो के टक्कर से हुई मौत

28 जुलाई की सुबह जज उत्तम आनंद को ऑटो ने उस वक्त टक्‍कर मार दी थी, जब वह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे. न्यायाधीश गोल्फ ग्राउंड से टहल कर वापस हीरापुर बिजली ऑफिस के बगल में स्थित अपने क्वार्टर लौट रहे थे. रणधीर वर्मा चौक से चंद कदम की दूरी पर गंगा मेडिकल के सामने हादसा हुआ. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. फुटेज देखने के बाद पुलिस ऑटो चालक की मंशा पर सवाल उठा रही है. शक पैदा होने पर जज के पोस्टमार्टम के लिए डीसी के आदेश पर आनन-फानन में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. डॉक्टरों की टीम ने देश शाम न्यायाधीश के शव का पोस्टमार्टम किया. बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनके कान से रक्तश्राव हो गया था. इसे भी पढ़ें - 7">https://lagatar.in/even-after-7-months-water-works-water-surcharge-and-connection-rules-were-not-implemented/122838/">7

माह बाद भी जल कार्य, जल अधिभार और संयोजन नियमावली नहीं हुई लागू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही