Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जून होगा मलेरिया रोधी माह, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Dhanbad : स्वास्थ्य विभाग जून महीने को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाएगा. अभियान के तहत जिले के तमाम प्रखंडों तथा गांवों में लोगों को मलेरिया से बचाव व रोकथाम के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाता रहा है. क्योँकि इस माह में मलेरिया जनित मच्छर ज्यादा पनपते हैं. फलस्वरूप मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी   घर घर जा कर लोगों को जागरूक करेंगे. उन्हें बताएंगे कि इस माह में पानी के सभी बर्तन, घड़ों व छत पर रखी टंकियों व टायरों को ढक कर रखें, ताकि उनमें मच्छर अपने अंडे न दे सकें. जमे पानी में काला तेल डाला जाना चाहिए. लोगों को सचेत करेंगे कि सप्ताह में एक बार कूलर के पानी को निकालकर उसे साफ करें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने की भी सलाह दी जाएगी. तभी मलेरिया जैसी घातक बीमारी से बच सकेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही