Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जूनियर एथलेटिक टीम की हुई घोषणा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   पटना में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले जूनियर एथलेटिक मीट में धनबाद के 13 खिलाड़ी भाग लेंगे. खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है. इनमें 7 बालक व 6 बालिका शामिल है. सभी प्रतिभागियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है. यह जानकारी 6 फरवरी को जिला एथलेटिक संघ के महासचिव बंधन टोप्पो ने दी. उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में मोनू कुमार, कोलिन जोषुआ करेबी, आलोक कुमार, अमन लाल महतो, राजीव कुमार मंडल, रिशु राज, प्रवीण कुमार.बालिका टीम में रेशमा खातून, नुपुर कुमारी, किरण कुमारी, सान्या प्रवीण, तनु कुमारी, जिया कुमारी शामिल हैं. जयराम भगत को टीम मैनेजर और विष्णु कुमार को कोच बनाया गया है. उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्य 8 फरवरी की रात दस बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पर टीम मैनेजर को रिपोर्ट करेंगे. इसके बाद टीम गंगा दामोदर से पटना के लिए प्रस्थान करेगी. टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए संघ की अध्यक्ष किरण रानी नायक, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर आलम, आर.पी. सिंह, तारक नाथ दास, एस एन गुप्ता, सुनील मिश्रा,  अरबिंद तिवारी, बलराम सिंह,  विवेक कुमार, प्रमोद पासवान आदि में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही