Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कनीय अभियंता ने कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष पर कराई एफआईआर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर निगम के कनीय अभियंता पंकज कुमार मंडल के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. कनीय अभियंता की शिकायत पर घटना के 15 दिन बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. डीएसपी वन अमर पांडेय ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है, मामला सही है कि नही. यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा. बता दें कि नगर निगम के कनीय अभियंता पंकज कुमार मंडल ने मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह तथा चार व्यक्तियों के खिलाफ धनबाद थाने में सरकारी काम में बाधा डालने की लिखित शिकायत की थी. शिकायत में कनीय अभियंता ने कहा है कि नगर आयुक्त के निदेशानुसार सोमवार 3 अप्रैल को धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या- 28 में मां तारा मंदिर, न्यू टाउन हॉल के समीप पेवर ब्लॉक बिछाने का काम किया जा रहा था. वह खुद कनीय अभियंता सुमन मुर्मू के साथ स्थल पर मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान ही कुमार गौरव उर्फ सोनू चार लोगों के साथ आए, जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की और काम को जबरन बंद करा दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही