Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नगर निगम के कनीय अभियंता ने कांग्रेस नेता पर ठोंका मुकदमा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नगर निगम के कनीय अभियंता पंकज कुमार मंडल ने मंगलवार 4 अप्रैल को कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह तथा चार व्यक्तियों के खिलाफ धनबाद थाने में सरकारी काम में बाधा डालने की लिखित शिकायत की है. शिकायत में कनीय अभियंता ने कहा है कि नगर आयुक्त के निदेशानुसार सोमवार 3 अप्रैल को धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या- 28 में मां तारा मंदिर, न्यू टाउन हॉल के समीप पेवर ब्लॉक बिछाने का काम किया जा रहा था. वह खुद कनीय अभियंता सुमन मुर्मू के साथ स्थल पर मौजूद थे.

  कुमार गौरव ने काम में बाधा डाली, किया गाली गलौज

इसी बीच कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह एवं अन्य चार लोगों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए काम में बाधा डाली व गाली-गलौज किया. उन लोगों ने मार-पीट की व जान से मारने की धमकी दी. भविष्य में भी देख लेने की धमकी दी गई. लिखित शिकायत में गवाह के रूप में निगमकर्मी व कनीय अभियंता सुमन मुर्मू का नाम दिया गया है. कनीय अभियंता ने थाना प्रभारी से अविलंब मामला दर्ज करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

  काम में अनियमितता का किया विरोध : कुमार गौरव

इधर कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष का कहना है कि पेवर ब्लॉक के नीचे 4 इंच की जगह मात्र आधा इंच बालू डाला जा रहा है. कामकाज पर उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है. काम में अनियमितता बरती जा रही है, तो उसका विरोध किया. कहा कि जेई और ठेकेदार की मिलीभगत है. कहा कि उस जगह पर मुहल्ले के तमाम लोग मौजूद थे. जांच करने पर तथ्य उजागर हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही