Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: काको के विराट रेस्टुरेंट में तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

Katras :  कतरास (Katras) काको मोड़ स्थित विराट फैमिली रेस्टोरेंट में बुधवार की देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की व रेस्टुरेंट के बाहर खड़ी एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. वाहन के शीशे फोड़ डाले गए. घटना बाहर लगे सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलने पर कतरास थाना की पुलिस पहुंची व मामले की तहकीकात की. रेस्टुरेंट के मालिक कार्तिक कुमार साव की लिखित शिकायत पर बरोरा थाना क्षेत्र के बेहरा कुदर निवासी राजू सिंह के पुत्र शुभम सिंह एवं उसके साथियों पर आरोप लगाया गया है. कतरास थाना के सअनि आलम चंद्र महतो ने बताया कि रेस्टुरेंट मालिक के लिखित बयान के अनुसार शुभम सिंह एवं अज्ञात 3-4 लोगों को नामजद किया गया है. रेस्टुरेंट मालिक ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे बेहराकुदर के शुभम सिंह ने अपने साथियों के साथ आकर मारपीट की तथा उनके वाहन में तोड़फोड़ की. गाड़ी एवं दुकान का शीशा फोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पहले भी उनके साथ मारपीट की गई है. कतरास पुलिस एफ आई आर दर्ज़ कर जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही