Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  भूली सी ब्लॉक में कला निकेतन की 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की वित्तीय सहायता अनुदान योजना के तहत सांस्कृतिक संस्था भूली सी ब्लॉक स्थित कला निकेतन की रंगशाला में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुक्रवार 10 मार्च को शुरू हुई. उदघाटन संस्था के संरक्षक राजेन्द्र कुमार, निदेशक वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, नूतन सिन्हा, कैश आलम, दिव्या सहाय, रंजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने बताया कि नाट्य कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड संस्कृति को बढ़ावा देना तथा कलाकारों को नाट्य विद्या की अच्छी शिक्षा के जरिये तराशकर मंच प्रदान करना है. 10 मार्च से 24 मार्च तक कार्यशाला में एक नाटक भी तैयार किया जाएगा, जिसका मंचन 24 मार्च को होगा. आज कार्यशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षिका शैव्या सहाय व नाट्य गुरु वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में दिलीप कुमार (जिला खेल पदाधिकारी) धनबाद का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मौके पर प्रवीर कुमार, पिंकी पासवान, आकाश सहाय, दिव्या सहाय, चन्दन यादव, नित्या सहाय, अंकित कुमार, इश्तेयाक अहमद, मकबूल अंसारी, कौशल पासवान, धर्मवीर कुमार, सतीश पासवान, राम मनोहर कुमार, प्रेम कुमार, मुस्कान सिन्हा, अमन कुमार, गौतम रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही