Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मनईटांड में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर निकली कलश जल यात्रा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मनईटांड स्थित कुम्हार पट्टी में श्री श्री शनिदेव व हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 11 फरवरी शनिवार को कलश जल यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा मंत्रोच्चार के जरिये संकल्प से शुरू हुई, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए. आयोजक मंडली के राजेश चौरसिया ने बताया कि पिछले साल आज के ही दिन शनिदेव महाराज और हनुमान प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. आज उसी अवसर की याद में कुम्हार पट्टी से कलश जल यात्रा निकाली गई है. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकली व मनईटांड़, छठ तालाब पहुंची. वहां कलश में जल भर कर सिंघाड़ा तालाब, भोक्ता मेला होते हुई वापस मंदिर प्रांगण पहुंची. उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 24 घंटे हरि कीर्तन होगा. अगले दिन रविवार को आहुति व भंडारा के साथ समारोह का समापन किया जाएगा. समिति के दिलीप साव, गौतम चौरसिया, दिलीप यादव, गोपाल कुमार, कन्हैया कुमार, पीयूष कुमार, सूरज साव, प्रदीप चौरसिया, श्याम गुप्ता, प्रेम कुमार, वरुण राउत आदि का भी सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही