Sindri : सिंदरी (Sindri) रांगामाटी के बारुडीह टोला निवासी शंभू मुर्मू के आवास पर मां मनसा देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो दिवसीय एक कुंडीय यज्ञ समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. इस यज्ञ से पहले बारुडीह टोला से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में सैकड़ों बच्चियां, माता, बहनें व युवतियां गेरुआ वस्त्र धारण कर व माथे पर कलश लिये शामिल हुई. शोभायात्रा मां मनसा देवी मंदिर बारुडीह से निकलकर महुलटांड़ तालाब पहुंची, जहां गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा कलश में जल भरवाया गया. इसके बाद काली मंदिर व हरि मंदिर में चारों तरफ फेरा लगाकर शोभायात्रा वापस मंदिर स्थल तक पहुंची. सोमवार को एक कुंडीय हवन यज्ञ पूजा अर्चना भजन कीर्तन के साथ संपन्न होगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: मां मनसा देवी की मूर्ति स्थापना के लिए निकली कलश शोभायात्रा
Leave a Comment