Search

धनबाद :  फुलवार में महारुद्र यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

Katras :  कतरास (Katras) फुलवार (कतरास) में 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महारुद्र यज्ञ के मौके पर 6 मई शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. नेतृत्व यज्ञाचार्य धनंजय पांडेय ने किया. कलश शोभा यात्रा फुलवार यज्ञ मंडप से निकली व गोपालपुर, श्यामडीह मोड़, टंडा, मिश्रा टोला, कतरास ऊपर मोड़, भगत सिंह चौक, दुर्गा टॉकीज मोड़ होते हुए लिलोरी मंदिर कतरी नदी के तट पर पहुंची. कतरी नदी में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर सभी भक्त पुनः यज्ञ स्थल फुलवार के लिए रवाना हुए. जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह भी शामिल थे. [caption id="attachment_629023" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kalash-kat-300x290.jpeg"

alt="" width="300" height="290" /> कलश यात्रा में मुख्य यजमान व आचार्य[/caption] कलश शोभायात्रा में बंगाल एवं झारखंड की भव्य झांकी का प्रदर्शन किया गया. जगह-जगह ठंडा पानी और शरबत की व्यवस्था ग्रामीणों ने की थी. गोपालपुर मंदिर सेवा समिति द्वारा भरत राउत के नेतृत्व में ठंडा पानी, शरबत और चॉकलेट की व्यवस्था की गई थी. मुख्य यजमान तुलसी कुमार पांडेय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, यज्ञ समिति के सचिव संतोष सिंह, यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष गणेश महतो, दीप नारायण सिंह, नंद गोपाल सिंह, मंटू सिंह, भवानी सिंह, रमेश रजक, रोहित गोप, रतन दास, उप मुखिया टिंकू सिंह, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, नंदलाल मुर्मू, तुलसी चौधरी, बैजनाथ सिंह, बसंत पांडे, विनोद गोप,दिलीप सिंह, विद्याधर राय, भागवत पांडे, अजय पांडे,चंद्रिका सिंह, विकास रवानी, वकील सिंह, जीतू रजवार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp