Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भूली में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा

Bhuli : भूली, बी ब्लॉक छठ घाट स्थित बाबा धर्मदास मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकली. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जिसमें 151 महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश लेकर पंचवटी नगर,ए ब्लॉक होते हुए बी ब्लॉक शिव मंदिर पहुंची. वहां आचार्य पंडित जुगल किशोर मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी ने अपने कलश में जल भरा. इसके बाद बी ब्लॉक आमबागान, डी ब्लॉक, शक्ति मार्केट, बीएल कॉलोनी होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास आदि संस्कार संपन्न कराए गए. दूसरे दिन बुधवार को हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. कलश यात्रा में पूर्व पार्षद अशोक यादव, रामायण प्रसाद, पंकज कुमार, इंद्रदेव शर्मा, सुरेश शर्मा, पवन शर्मा, विजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जमुना शर्मा, सुभाष ठाकुर, सुधीर ठाकुर, राज किशोर ठाकुर, राजेश ठाकुर, अजय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रविंद्र शर्मा, गंगा ठाकुर, कपिल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, महादेव ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, सूरज ठाकुर, त्रिवेणी ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही