Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरमसिया में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के बरमसिया दुहाटांड हरिनारायण कॉलोनी में 9 मई मंगलवार को श्री संकट मोचन महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है. पहले दिन सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने धार्मिक विधि का पालन करते हुए कलश यात्रा निकाली. बजरंगबली की प्रतिमा को धार्मिक रीति-रिवाज के साथ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ नगर भ्रमण कराया. श्रद्धालुओं का जत्था भी दुहाटांड स्थित महावीर मंदिर से निकलकर बरमसिया दुर्गा मंदिर होते हुए मनईटांड़ छठ तालाब पहुंचा, जहां महिलाएं कलश में जल लेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची. आयोजन समिति के सचिव रवि कुमार साव ने बताया कि दो दिवसीय अनुष्ठान में आज बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, नगर भ्रमण, वेदी पूजन तथा अखंड हरिकीर्तन किया जा रहा है. संध्या में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है. इस कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष नंदू रजवार, उपाध्यक्ष करमु महतो, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रवि कुमार साहू अनिल यादव, आलोक कुमार, शिवा महतो सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही