Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नव निर्मित हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के हरिहरपुर गांव में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 151 महिलाएं एवं युवतियां मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ बराकर नदी के बरबिंदिया घाट पहुंची. वहां पुरोहित द्वारा पूरे वैदिक विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंची. मंदिर परिसर में पुजारी ने कलश में भरे जल को मंदिर में स्थापित कर पूरे वैदिक विधि विधान के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की. शनिवार को मंदिर परिसर में गंधाधिवास के बाद 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की जाएगी. लगभग 72 घंटे तक लगातार अखंड हरिनाम संकीर्तन के मुख्य कीर्तनिया पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी मधुसूदन दास होंगे. वह श्रीमद्भागवत गीता के गूढ़ रहस्यों को गीत एवं संगीत के माध्यम से सरल एवं सहज अंदाज में श्रोताओं के बीच प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नवगोपाल मंडल, रविंद्रनाथ मंडल, नरेशचंद्र मंडल, उज्जवल मंडल, सुखेन मंडल, आदित्य मंडल, मनोज कुमार मंडल एवं समस्त ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही