Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महुदा में मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Mahuda:  महुदा क्षेत्र के आमाडीह में पांच दिवसीय श्री श्री 108  मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर शनिवार 20 मई को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में भारी संख्या संख्या में महिला पुरुष गेरूआ वस्त्र धारण कर चल रहे थे. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकली व मुचराइडीह, मछियारा,महुदा बाजार, लाल बंगला होती हुई कतरी नदी तट पहुंची. वहां आचार्य शिव शंकर पांडेय ने पूजा अर्चना के बाद जल भरवाया. जल भरने के बाद कलश यात्रा वापस मंदिर के लिए निकली. महुदा बाजार पहुंचने पर पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी ने श्रद्धालुओं को शरबत एवं शीतल जल पिलाया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे. शिव पार्वती, माता दुर्गा की झांकी भी निकाली गयी थी. कलश यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह दर्जनों लोगों के साथ शामिल हुई. मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद शुद्ध जल से आचार्य नेयज्ञ मंडप में यजमान से पूजा शुरू कराई. आचार्य एवं उपाचार्य के मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई. बाद में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. संध्या आरती होने के बाद रात्रि में रामायण पाठ का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही