Search

 
 
 

धनबाद: महुदा में रुद्रचंडी महायज्ञ के पहले दिन निकली कलश यात्रा

 
Mahuda: महुदा (Mahuda)  महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश जल यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ो की महिला-पुरुष श्रद्धालु गेरूआ वस्त्र धारण कर शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर लालबंगला, पदुगोड़ा, मुरलीडीह 5 नं॰ होते हुए दामोदर नदी के तट पर पहुंची. वहां आचार्यों एवं पुरोहितो द्वारा पूजा-अर्चना की गई. जल भरण के बाद कलश यात्रा मुरलीडीह 5 नं॰ होते हुए छ्त्रुटांड़, पदुगोड़ा होते हुए पुन: सिंगड़ा शिव मन्दिर पहुंची. जल यात्रा में दर्जनों भक्त जय श्रीराम के नारा लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा में भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, मुखिया सुर्यकान्त महतो, पुर्व मुखिया उमेश कुमार महतो सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. कई स्थानों पर भक्तजनों को शरबत व पानी भी पिलाया गया. यजमान के रूप में धीरेन महतो उनकी पत्नी अमली देवी, किशुन महतो उसकी पत्नी पुर्व मुखिया नितु देवी, चितरंजन चौधरी, दीपु रजक उनकी पत्नी सुलेखा देवी, भक्तु राय द्वारा पूजा शुरू कराई गई. आचार्य शिव शंकर पाण्डेय, उपाचार्य पंडित सोनु कश्यप, पं.नितिश पाण्डेय, पं.वेद प्रकाश दुबे, पं.नन्दकिशोर पाण्डेय, रामदास मिश्रा, पं दिलीप पांडेय द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप में पूजन किया गया. यज्ञ स्थल मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो रहा था. कलश यात्रा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत प्रसाद वितरण किया गया. सफल बनाने में सिंगड़ा ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही