Nirsa: निरसा (Nirsa) कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के कैराबांक शिव मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार 8 अप्रैल की सुबह गाजे बाजे के साथ हर हर महादेव का जयकारा लगाते कलश यात्रा निकाली गई. 501 कन्याओं ने मंदिर परिसर से कलश उठाकर 14 किलोमीटर की दूरी पैदल भ्रमण करते हुए गोकुला नंद मठ दलदली आश्रम के पास दामोदर नदी से जल उठाया व पुनः मंदिर में जलाभिषेक किया. कलश यात्रा में विभिन्न दलों के नेता सहित आस पास गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए. पुजारी यज्ञ आचार्य दीनानाथ महाराज ने पूज अर्चना कराते हुए मंदिर में कलस स्थापना कराई. कलश यात्रा में विभिन्न समुदाय के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया, जिसमें पूर्व जिप सदस्य दिल मोहम्मद ने भी गले मे ॐ नम शिवाय का पट्टा लगाकर यात्रा की शोभा बढाई. झामुमो के अशोक मंडल, ठाकुर मांझी, दुलाल चक्रवर्ती,प्रमुख विवेक मंडल, जिप सदस्य पति हाराधन पाल, सहित गन्यमान्य नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैराबांक के ग्राम सोलहआना सहित आसपास के ग्रामीणों का अहम् योगदान रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद : शिव मंदिर में पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा
Last Updated: Apr 08, 2023 12:00 AM (IST)