Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी से राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी कलावती

 
Topchanchi : टुंडी विधानसभा क्षेत्र से कलावती देवी राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी. यह जानकारी राजमो के केन्द्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी ने गुरुवार को तोपचांची में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि राजमो झारखंड की चार सीटों टुंडी, डुमरी, बगोदर व मांडू से चुनाव लडेगा. महिला के सम्मान में इस बार कलावती देवी को टुंडी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में बने तीसरा मोर्चा में राजमो भी शामिल है. कलावती देवी ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो, महिलाओं व सभी जाति के गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए वह मैदान में उतरी हैं. प्रेसवार्ता में मोर्चा के महासचिव अशोक कुमार जैन, गुलाम रब्बानी, मुस्ताक कलाकार, मो. जमाल अंसारी, मो. मुनाजिर हसन मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-gomia-mla-dr-lambodar-did-public-relations-in-sonpura-and-dantu/">बोकारो

: गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने सोनपुरा व दांतू में किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही