Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हनुमान मंदिर धनसार में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-anand-became-the-topper-of-rms-uvi-mahuda-by-scoring-483-marks-in-matriculation/">

(Dhanbad) के धनसार के अनुग्रहनगर स्थित हनुमान मंदिर में 3 दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 24 मई को कलशयात्रा के साथ हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा में शामिल महिलाएं व किशोरी कन्याएं माथे पर कलश लेकर बस्ताकोला शिव मंदिर तालाब पहुंचीं. वहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया और महिलाएं जयकारा लगाते हुए कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचीं. पंडित अंबरीक पाठक के निर्देशन में वेदी पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुए . 25 मई को अखंड पाठ के बाद भंडारा में भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. 26 मई को भक्ति जागरण का कार्यक्रम रखा गया है. आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक महाभारत दल के अध्यक्ष विजय चौहान, उपाध्यक्ष रामचंद्र विश्वकर्मा, सचिव मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष दीपक समेत कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-second-district-topper-with-huge-484-marks-of-ssnms-azad-sijua-in-matriculation/">धनबाद

: मैट्रिक में एसएसएनएमएस आजाद सिजुआ के विशाल 484 अंक के साथ सेकेंड जिला टॉपर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही