Search

 
 
 

धनबाद : कमल किशोर बने लॉ कॉलेज के प्राचार्य, जारी रहेगा आजसू का आंदोलन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद लॉ कॉलेज के अयोग्य प्राचार्य व शिक्षकों के खिलाफ आजसू के आंदोलन के बाद 10 अगस्त को कॉलेज के शासी निकाय ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रो कमल किशोर को लॉ कॉलेज धनबाद का प्रभारी प्राचार्य बनाया है. नोटिफिकेशन में उन्हें दो दिन के भीतर प्रो अमरेश चौधरी के स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. नए प्राचार्य की घोषणा के बावजूद आजसू छात्र संघ ने आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया है. संगठन के विवि प्रभारी हीरालाल महतो ने बयान में कहा है कि प्रो कमल किशोर भी प्राचार्य बनने की अर्हता नहीं रखते हैं. विवि और लॉ कॉलेज के शासी निकाय ने केवल लीपापोती की है. उन्होंने कहा कि कॉलेज को योग्य प्राचार्य मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. 11 अगस्त को बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rjd-workers-expressed-happiness-on-the-formation-of-nitish-tejashwis-government/">धनबाद

: नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही