Search

धनबाद: बलियापुर-गोविंदपुर रोड पर दुर्घटना में कांड्रा के दंपती की मौत

Sindri: सिंदरी (Sindri) बलियापुर गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर जगदीश टर्निंग के पास सड़क दुर्घटना में कांड्रा निवासी पति पत्नी की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कान्ड्रा निवासी स्टील वेल्डिंग व डोकोरेशन कर्मी मनपुरन उर्फ धनंजय गोराई (45 वर्ष) व उनकी पत्नी पद्दा देवी (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पति पत्नी अपनी बहन के घर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दलदली से मंगलवार को हरि कीर्तन देखकर बुधवार को बाइक से कांड्रा गोराईं टोला स्थित घर लौट रहे थे. इसी बीच जगदीश टर्निंग के पास गोविंदपुर की ही ओर से आ रहा भारी वाहन बल्कर अनियंत्रित होकर उन दोनों के ऊपर गिर गया. घटनास्थल पर ही पति पत्नी की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक भाग निकला. विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी. बलियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. उधर घटना की खबर पाकर मनपूरन के पिता, भाई व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. कांड्रा स्थित घर पर मनपूरन व पद्दा के एक पुत्र व एक पुत्री सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर जिप सदस्य संजय महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, पूर्व मुखिया लुकमान अंसारी, बैकुंठ नारायण महतो, महादेव महतो, रूपलाल महतो आदि पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp