Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में निकली छोटे बच्चों की कांवर यात्रा, लगे बोल बम के नारे

Advertisement
Advertisement
बराकर नदी छठ घाट से ऊपर बाज़ार शिव मंदिर कांवर लेकर पहुंचे बच्चो ने किया जलाभिषेक
Maithon : मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा और राउंड टेबल आसनसोल की ओर से रविवार 30 जुलाई की सुबह छोटे-छोटे बच्चों की कांवर यात्रा का आयोजन किया गया. कांवर यात्रा में छोटे बच्चों के उनके परिजन भी उपस्थित थे. चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित बराकर नदी छठ घाट से लेकर ऊपर बाजार शिव मंदिर तक कांवर यात्रा का आयोजन किया गया. आयोजकों की ओर से बच्चों के बीच कांवर और केसरिया वस्त्र का वितरण किया गया. पैदल खाली पैर बोल बम के नारे लगाते हुए बच्चे कांवर लेकर शिव मंदिर पहुंचे जहां उनसभी ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा चिरकुंडा क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर बच्चों व युवाओं को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और सनातन धर्म की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के आयोजक मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व राउंड टेबल के अध्यक्ष आकाश बंसल ने कहा कि आज बच्चे अपने संस्कार व संस्कृति और धर्म से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें इसकी जानकारी हो, इसी उद्देश्य से इस सांकेतिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रणव गढ़याण, पंकज अग्रवाल, प्रतीक चौधरी, विपुल शर्मा, तुषार अग्रवाल, मोहित गढ़याण तथा राउंड टेबल के आकाश बंसल, अनुराग गढ़याण, अंकित अग्रवाल, अभिषेक गढ़याण, उमंग अग्रवाल, राहुल खरकिया व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-meeting-organized-on-the-death-anniversary-of-former-mlas-mother/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पूर्व विधायक की मां की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही