Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  नौवें दिन भी काम पर नहीं लौटे कापासारा के मजदूर

भाजयुमो ने की आउटसोर्सिंग संचालक की गिरफ्तारी की मांग

Maithon :  ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग में नौवें दिन 16 जून शुक्रवार को भी मजदूर काम पर नहीं लौटे. आउटसोर्सिंग संचालक की ओर से दर्ज कराये गये झूठे मुकदमे को वापस लेने और हटाये गये 13 मजदूरों को काम पर रखने की मांग पर आंदोलनकारी अड़े हुए हैं. 16 जून शुक्रवार को भाजयुमो के लोग भी मजदूरों का साथ देने आउटसोर्सिंग पहुंचे. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग संचालक हरि शंकर पांडेय गुंडा तबके का है. बाथरूम में बंद कर और अर्ध नग्न कर मजदूर मधुसूदन बाउरी को पीटा गया और उल्टा उसी की शिकायत दर्ज नहीं की गयी. आउटसोर्सिंग संचालक हरि शंकर पांडेय, राहुल राय, हर्षित राय व डीएन पाठक पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी. परंतु निरसा पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी. धनबाद एसएसपी से मजदूर मधुसूदन बाउरी को प्रताड़ित करने वालों की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर बात हुई है. इससे पहले मजदूर हित में कोलियरी प्रबंधक केस उठाने का लिखित आश्वासन दे, तभी आउटसोर्सिंग का काम शुरू होगा. अन्यथा आउटसोर्सिंग का चक्का जाम रहेगा. भाजयुमो नेता ने पूर्व विधायक मासस के अरूप चटर्जी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया. कहा कि मासस नेताओं द्वारा मजदूरों को डराया धमकाया जा रहा है. मजदूरों पर मासस की पकड़ ढीली हो रही है. रंजीत मोदी ने कहा कि आउटसोर्सिंग में मासस व ईसीएल प्रबंधक की मिलीभगत से डीओ धारकों से रंगदारी वसूली जाती है. ट्रक लोडिंग में मजदूरों के नाम पर 450 रुपये लिया जाता है और मजदूरों को 180 रुपये दिया जाता है. मासस द्वारा मजदूर हित की बात करना मजदूरों के साथ धोखा है. मौके पर सासंद प्रतिनिधि धीरज सिंह, प्रदीप बाउरी, रिंटू पाठक, रंजन सिंह, सोमेन सिंह, विपिन पासवान, अर्जुन सिंह, शशिकान्त दुबे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही