Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पूरे कोयलांचल में धूम धाम से मनाया गया करम पर्व

Advertisement
Advertisement

बहनों ने भाई के स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए मांगी दुआ

Dhanbad : भाई बहन के स्नेह व सृष्टि का प्रतीक करम पर्व सोमवार 25 सितंबर को कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम से मनाया गया . इस पर्व में बहन अपने भाई के स्वास्थय व लंबी आयु के लिए दुआ मांगती है .यह पर्व भाद्र मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी से प्रारंभ होता है .   [caption id="attachment_768014" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/puja-kumari-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> पूजा कुमारी[/caption] धनबाद भेलाटांड़ की रहने वाली पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपने भाई की लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामना के लिए 10 वर्षों से करम पर्व कर रही है. उन्होंने कहा कि करम पर्व सात दिनों का होता है. पांचवें दिन नहाय खाय व छठा दिन उपवास के साथ कर्म डाल की पूजा व पारंपरिक नृत्य किया जाता है. सातवें दिन करम डाल को प्रवाहित कर भाई को प्रसाद के रूप में खीरा और चना देकर बहन रक्षा सूत्र बांधती है उसके बाद पारन करती है. [caption id="attachment_768012" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/lakshmi-devi-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" />
लक्ष्मी देवी[/caption] लक्ष्मी देवी ने बताया कि करम पर्व भाई बहन के प्यार के साथ सृष्टि का पर्व भी माना जाता है. इस संसार में कर्म ही धर्म है और धर्म ही कर्म है. उन्होंने कहा कि कर्म वृक्ष को हमलोग आराध्य देव के रूप में मानते हैं और उसे अपने आंगन या घर में लाते हैं व जावा फूल के बीच रखकर उसकी पूजा करते हैं, ताकि भाई की लंबी आयु के साथ कर्म वृक्ष की भी लंबी आयु हो और 24 घंटा ऑक्सीजन देता रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही