Search

धनबाद: समर कैंप में कराटेकारों ने ली तंबाकू से दूर रहने की शपथ

Dhanbad : दून पब्लिक स्कूल (धनबाद ) में बुशिकान कराटे डोजो के समर कैंप में प्रतिभागियों ने बुधवार 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू से दूर रहने शपथ ली व अन्य लोगों को भी धूम्रपान से अलग रहने के लिए प्रेरित किया. प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष धूम्रपान की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में विश्व में औसतन 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है. इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि खुद भी तम्बाकू से दूर रहें और अन्य लोगों को भी जागृत करें. मौके पर मौजूद दून पब्लिक स्कूल के उप निदेशक सुनील सिंह ने भी सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू से दूर रहने की सलाह दी. शपथ ग्रहण के बाद कराटे के राष्ट्रीय कीओ ( कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ) अधिकृत निर्णायक मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, कपिल रवानी तथा ममता पांडे की देख रेख में कार्यशाला एवं व्यावहारिक अभ्यास सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को विश्व कराटे संघ के हालिया नियमों से अवगत कराया. मौके पर वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट कराटेकार पवन बरनवाल, सुनील साव, कृष्णा कुमार साव, जुली कुमारी, संदीप पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//