Search

 
 
 

धनबाद : कारगिल विजय राष्‍ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक गाथा: डॉ प्रवीण सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में कारगिल विजय दिवस पर विचार-गोष्ठी का आयोजन हुआ. गोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि वह उन सभी जवानों का शुक्रिया अदा करते हैं, जो सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं. कहा कि कारगिल विजय दिवस पर हर देशवासी शौर्य और राष्‍ट्र के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा को स्‍मरण कर रहा है. डॉ अजित कुमार वर्णवाल ने कहा कोई भी युद्ध पूरा देश लड़ता है. सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश के लिए जो जीने और मरने की परवाह नहीं करते, वे अजर-अमर होते हैं. डॉ रत्ना कुमार ने कहा कि इतिहास गवाह है‍ कि भारत कभी आक्रांता नहीं रहा. मानवता के हित में शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्‍कारों में है. हमारा देश इसी नीति पर चला है. कार्यक्रम में डॉ अवनीश मौर्या, डॉ अमित प्रसाद, डॉ कुसुम रानी, प्रो अविनाश कुमार, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो विनोद कुमार एक्का, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो अंजू कुमारी, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो स्नेहलता होरो, प्रो पूजा कुमारी, प्रदीप कुमार महतो, मो शारिक, सुजीत मंडल, रतन टोप्पो एवं अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-committee-members-open-front-against-panchayat-secretary-sit-on-dharna/">धनबाद:

पंचायत सचिव के खिलाफ समिति सदस्यों ने खोला मोर्चा, धरना पर बैठे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही