Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खरियो  में  करमा उत्सव का आयोजन, दर्जनों गांवों के लोग हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओँ ने जीता दिल, तीन विजेता टीमों को किया सम्मानित Gomoh : स्वामी विवेकानंद जन सहयोग समिति खरियो की ओर से रविवार 24 सितंबर को शिव मंदिर प्रांगण में करमा उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें खरियो गांव सहित रामाकुंडा, तुलसीडीह, बरवाडीह, केशलपुर, महुलटाड, गोपालपुर, गेंदनवाडीह सहित विभिन्न गांव टोलो की करमा महिला टीमों ने हिस्सा लिया. महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर  जावा डाली रखकर अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम देर शाम तक चला. आयोजन समिति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को उपहार देकर सम्मानित किया. [caption id="attachment_767243" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/KARAM-MAHOTSHAV-2-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> करमा नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं[/caption] कार्यक्रम में बतौर अतिथि हिंद मजदूर किसान पंचायत यूनियन  के  सचिव डीपी लाल, मुखिया मदन मोहन मंडल, स्वामी विवेकानंद जन सहयोग समिति के अध्यक्ष विनोद कुम्हार, उपाध्यक्ष दीपक रजवार, सचिव सुभाष मांझी व कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद महतो व धीरन रजवार उपस्थित थे. समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. मंच का संचालन समाज सेवी सुरेश प्रसाद महतो व धन्यवाद ज्ञापन धीरन रजवार ने किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-khusri-ocp-workers-halted-work-in-protest-against-sunday-cuts/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : खुशरी ओसीपी के मजदूरों ने संडे कटौती के विरोध में काम किया ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही