Search

 
 
 

धनबाद:  अब भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं कर्पूरी ठाकुर : गौतम सागर राणा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर 24 जनवरी मंगलवार को कोयला नगर के सामुदायिक भवन में युवा जनता दल यू का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने की. युवा जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मुख्य अतिथि जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अंतिम पंक्ति के लोगों को सम्मान के साथ जीने का सपना देखा था. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी आंदोलन के एक बहुत बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि वह जननायक कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में काम कर चुके हैं. वह स्वभाव के काफी धनी व्यक्ति थे. इस कारण वह आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का सोच था कि सामाजिक जीवन का लाभ महज कुछ लोगों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि यह लाभ समाज के असहाय तथा गरीब तबके के लोगों को भी मिलना चाहिए. कार्यक्रम में श्रवण कुमार, सुशील सिंह, दीप नारायण सिंह, उचित महतो, संजय कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, राजू सिंह, सुभाष राय, हाजी हसीब खान, प्रीति पांडेय, सुमित वर्मा, आदित्य पासवान, सुमंत पांडेय, भगवानदास शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही