Search

धनबाद:  पुटकी में आंधी-पानी से कथा पंडाल हुआ ध्वस्त, कोई हताहत नहीं

Putki : पुटकी (Putki)  पुटकी के कई क्षेत्रों में सोमवार 15 मई की शाम को आंधी- तूफ़ान के साथ वर्षा से कई पेड़ व घर गिर गए, जबकि स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभे व कथा पंडाल ध्वस्त हो गए. पुटकी के साउथ बलिहारी के फुटबॉल ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने पांच दिवसीय “श्री हरि कथा”  का आयोजन किया था. कथा आज ही शुरू होने वाली थी. इसके लिए वृहत पंडाल का निर्माण कराया गया था. आंधी-पानी में वह पूरा पंडाल ध्वस्त हो गया.  हालांकि भक्तों ने आपसी सहयोग से पंडाल को पिर से खड़ा किया व 2 घंटे के विलंब से कथा शुरू कराई. इस घटना में से कोई हताहत नहीं हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp