Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राममय हुआ कतरास क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Advertisement
Advertisement
Katras/Mahuda : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पूरा कतरास व महुदा क्षेत्र राममय हो गया. कतरास, महुदा, तेतुलामारी, सोनारडीह, मधुबन, बाघमारा, बरोरा व आसपास के इलाकों में घर, दुकान व सड़कों को भगवा ध्वज से पाट दिया गया. मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान हुए. सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भंडारा में भक्तों के बीच खिचड़ी, खीर पूड़ी, बुंदिया का प्रसाद बांटा गया. भगवान के आगमन की खुशी में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई. राम हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां देखते ही बन रही थीं. महुदा के ब्रहमबाबा मंदिर से जिप अध्यक्ष शारदा सिंह की अगवाई में भव्यशोभा यात्रा निकाली गई. यात्रा लाल बंगला, मारवाड़ी पट्टी होते हुए मछियारा शिव मंदिर पहुंची, महायज्ञ में भक्तों ने भाग लिया और भोग  ग्रहण किया. इसके अलावे महुदा मोड़ शिव शक्ति धाम से भी शोभायात्रा निकाली गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-koyalanchal-absorbed-in-devotion-of-lord-ram/">धनबाद

: भगवान राम की भक्ति में लीन कोयलांचल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही