Search

 
 
 

धनबाद : ट्यूशन पढ़ने गई कतरास कॉलेज की छात्रा का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

 
Katras : ट्यूशन पढ़ने गई कतरास कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा का सोमवार की दोपहर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के पिता ने कतरास थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है. थाने में दिए आवेदन में छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी बेटी सुबह 10 बजे ट्यूशन पढ़ने श्यामडीह स्थित कंप्यूटर सेंटर गई थी. दोपहर करीब 2:30 बजे उनके (पिता के) मोबाइल पर 97983139 92 से फोन आया. उधर से बेटी ने बताया कि उसका दो अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया है और उसे किसी अनजान स्थान पर ले गए हैं. इसके बाद फोन कट गया. उक्त नंबर का मोबाइल अब लगातार स्विच ऑफ आ रहा है. पिता बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे खोज निकालने की गुहार लगाई है. इधर, छात्रा की सहेली ने बताया कि ट्यूशन के बाद वह टोटो से घर के लिए निकली थी. वहीं, कुछ लोग दबी जुबान से इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं. कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-one-who-cheated-people-by-showing-off-fake-uniform-arrested/">बोकारो

: फर्जी वर्दी का रौब दिखा लोगों से ठगी करनेवाला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही