Mahuda : इस्लाहिया नौजवान कमेटी कांड्रा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 फरवरी को कतरास और बेडा नियामतपुर टीम के बीच खेला गया. कतरास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 82 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी बेड़ा नियामतपुर की टीम चार विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी. इस तरह कतरास की टीम ने 15 रन से जीत दर्ज ट्रॉफी अपने नाम कर ली. कतरास टीम के मो. जाकिर को मैन ऑफ द सीरीज, जबकि मो. फिरदोस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि झामुमो बाघमारा प्रखण्ड के सक्रिय सदस्य अब्दुल रज्जाक मलिक ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया. जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भीखा मलिक, ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मो. साजिद शेख, मो. हारूण रसीद, अब्बास मलिक व इस्लाहिया नौजवान कमेटी के संस्थापक मो. बेलाल शेख मौजूद रहे. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कतरास ने कांड्रा को 37 रन से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बेडा नियामतपुर ने झरिया को 8 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फाइनल में विजेता कतरास टीम के कप्तान तबारक व उपविजेता बेड़ा नियामतपुर के कप्तान मो. नईम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने में मो. हाफिज, अब्दुल खालिद, तमीम,सब्बीर, अमीर, जहीर, अरशद अली, जफर अली, एजाज, अजरुद्दीन, सलमान खान, महताब, नफिस आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-paid-to-jdu-leader-arvind-in-putki-on-his-death-anniversary/">धनबाद
: जदयू नेता अरविंद को पुण्यतिथि पर पुटकी में दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
धनबाद : क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कतरास की टीम बनी विजेता

Leave a Comment