Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कौशल किशोर सिंह DMDA के अध्यक्ष चुने गए

Dhanbad : कौशल किशोर सिंह धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन [DMDA] के अध्यक्ष चुने गए हैं. 25 जून को DMDA के चुनाव में 148 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली. तीन प्रमुख पदों के लिए 6 प्रत्याशी आमने-सामने थे. अध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर सिंह व अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष के लिए केतन दोषी व जसविंदर सिंह तथा सचिव पद के लिए प्रेम प्रकाश गंगेसरिया व संजय लोधा मैदान में थे.  कौशल किशोर सिंह ने 95 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. जसविंदर सिंह को पछाड़ते हुए चेतन दोषी ने 97 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. संजय लोधा को पीछे छोड़ते हुए प्रेम प्रकाश गंगेसरिया ने 80 वोट हासिल कर सचिव पद पर जीत हासिल की . अध्यक्ष  1. कौशल किशोर सिंह :  95 वोट, जीते 2. अमरजीत सिंह, 51 वोट, हारे उपाध्यक्ष  1. चेतन दोषी : 97 वोट, जीते 2. जसविंदर सिंह:  47 वोट, हारे सचिव  1. प्रेम प्रकाश गंगेसरिया : 80 वोट, जीते 2. संजय लोधा : 65 वोट, हारे यह भी पढ़ें :  `सेल`">https://lagatar.in/dhanbad-5-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-sail/">`सेल`

में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिये 5 लाख [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही