Search

धनबाद : मैथन डैम में नहाने के दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र की डूबने से मौत

Maithon :  मैथन (Maithon) डैम में 11 जून की सुबह केंद्रीय विद्यालय, मैथन के छात्र की डूबने से मौत हो गई. कुमारधुबी निवासी 11वीं का छात्र विशाल वर्णवाल (17 वर्ष) रविवार की सुबह करीब 7 बजे डैम में नहा रहा था, तभी गहरे पानी में चला गया और डूब गया. स्थानीय लोग, नाविक और मछुआरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को डैम से निकाला. मैथन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. विशाल वर्णवाल काशी वर्णवाल का इकलौता बेटा था. घर में दो बहने भी हैं. पिता झारखंड-बंगाल सीमा स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट पर दुकान चलाते हैं. बताया गया कि विशाल वर्णवाल अपने दोस्त दीपक गुप्ता के साथ रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिये मैथन डैम गया था. टहलने के बाद दोनों कालीपहाड़ी चौक के समीप डैम में नहाने लगे. इस दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दीपक ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. अंत में दीपक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचायी और घटना की सूचना परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही विशाल के माता-पिता सहित पूरा परिवार डैम पहुंचा. मैथन पुलिस भी पहुंचा. सभी ने मिलकर डैम में खोजबीन शुरू की. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-filed-in-the-death-of-bccl-worker-couple/">धनबाद

: बीसीसीएल कर्मी दंपती की मौत के मामले में शिकायत दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp