Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  यूजर चार्ज के विरोध में केंदुआ चेम्बर ने निकाला मशाल जुलूस

Putki : पुटकी (Putki) नगर निगम के यूजर चार्ज के विरोध में केंदुआ पूल चेम्बर ऑफ कॉमर्स व छाताटंड केंदुआ बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से रविवार 29 जनवरी की रात मशाल जुलूस निकाला. जुलूस केंदुआ सब्जी मंडी से निकला, जो करकेंद अस्पताल होते हुए केंदुआ पूल तक गया. चेंबर के अध्यक्ष रंजीत मधेशिया, सचिव राजेश मधेशिया व कोषाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यूजर चार्ज के नाम पर नगर निगम मनमानी कर रहा है. यूजर चार्ज पहले 150 रुपया लेता था, अब एक हजार से 15 सौ रुपया मांग रहा है. पहले ट्रेड लाइसेंस तो बना दिया, लेकिन अब पिछले ढाई साल से रिनुअल नहीं कर रहा है, जिससे व्यवसायी परेशान हैं. कहा कि नगर निगम होल्डिंग टैक्स वसूलने में भी ज्यादती कर रहा है. लोग पहले माडा को टैक्स देते थे. ननि उससे 20 गुना ज्यादा वसूली के लिए दबाव बनाते हुए धमका रहा है. पूरा खेल यूजर चार्ज की वसूली का है. राजेश ने मांग की कि ननि माडा की तरह ही टैक्स की राशि तय करे. सभी लोग टैक्स देने को तैयार हैं. मशाल जुलूस में राजा चौरसिया, राजेश गुप्ता,राजीव झा,सौरव गुप्ता,मंचल चौरसिया, चरणजीत सिंह,अशोक चौरसिया, विजय गुप्ता,राज कुमार मधेशिया, रमेश जयसवाल,राजेश चौरसिया, दीपक वर्मा,टोनी साव,रामा शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही