Search

 
 
 

धनबाद: केंदुआडीह पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

 

पुटकी के एक होटल में बमबाजी कर फैलाई थी दहशत, खटाल में छिपे बैठे थे दोनों

Dhanbad : केंदुआडीह पुलिस ने विगत सोमवार 11 सितंबर की रात दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मंगलवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात केंदुआडीह की पुलिस गश्ती व छापामारी के लिए निकली थी. तभी सूचना मिली कि इसी वर्ष विगत अप्रैल माह में पुटकी के एक होटल में बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले अपराधी केंदुआडीह के एक खटाल में छिपे बैठे हैं. सूचना के आलोक में त्वरित पुलिस खटाल पहुंची व चरणजीत यादव और गोपाल पासवान को एक पिस्टल, दो मैगजीन व 7.55 एमएम की 4 जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस के अनुसार दोनों किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से छिपे हुए थे. दोनों पर पहले से केंदुआडीह सहित अन्य थाना में कई मामले दर्ज हैं. छापामारी दस्ते में केंदुआडीह थाना के पुअनि किशोर कुमार, सअनि रघुनाथ मिंज, आरक्षी अशोक साव, यशवंत सिंह, पंकज कुमार सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही