Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सड़क दुर्घटना में घायल केंदुआ के युवक की इलाज के दौरान मौत

Putki : बीसीसीएल पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी के निकट सड़क दुर्घटना में घायल सोनू पासवान (30) की 12 अप्रैल की रात रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक केंदुआ खटाल का रहने वाला था. उसकी शादी दो साल पहले हुई थी. पत्नी गर्भवती है. रांची से शव आने के बाद परिजन पुटकी थाना पहुंचे और मुआवजा की मांग की. थाना प्रभारी आरएस लाल ने पुटकी सीओ से फोन पर बात की. सीओ ने आवश्यक पेपर वर्क करने के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि सोनू पासवान गत रविवार की रात आठ बजे बाइक से अपनी ससुराल जीतपुर जा रहा था. रास्ते में पुटकी-भौरा पथ पर पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी के निकट दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गया. गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही