Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी के केएफएस स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, टीम ने किया सर्वे

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के कुमारधुबी स्थित ऐतिहासिक केएफएस स्टेडियम के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है. चंदन कुमार के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने 25 मार्च को स्टेडियम का सर्वें किया. टीम में कनीय अभियंता अनंत कुमार व रांची के आर्किटेक्चर गोपीकांत महतो शामिल थे. टीम ने स्टेडियम का बाउंड्री वॉल, पूर्वी छोर पर शेड, डबल स्टोरिड पैवेलियन, वीआईपी गेस्ट रूम, वाश रूम तथा चारों तरफ फ्लड लाइट लगाने, ग्राउंड पर घास लगाने का आकलन किया. चंदन कुमार ने बताया कि जल्द ही सर्वे रिपोर्ट धनबाद के डीसी संदीप सिंह को सौंप दी जायेगी. ज्ञात हो कि सांसद पीएन सिंह और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया था. सर्वे के दौरान भाजपा नेता प्रकाश ठाकुर, उत्तम सिंह, बृजनंदन गुप्ता, छोटन पासवान, विपिन पासवान, अर्जुन सिंह, झलक, रामाशीष, शशिकांत दुबे, मनोज राम, राजीव सिंह, अभिजीत घोष, मुन्ना यादव, उपेंद्र रजक, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-results-of-saraswati-vidya-mandir-baghmara-released-children-doing-better-honored/">धनबाद

: सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा का रिजल्ट जारी, बेहतर करने वाले बच्चे सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही