Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बजट सत्र में लागू हो जाएगी खतियान आधारित नियोजन नीति: मथुरा

Putki : पुटकी (Putki) सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के सचेतक व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा है कि झारखंड के 27 फरवरी से 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में राज्य की 1932 खतियान आधारित विस्थापन व नियोजन नीति को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नीति को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नई नियोजन नीति से राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. निजी कंपनियों में भी 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने का आदेश जिले के सभी उपायुक्त को दिया गया है. विधायक ने कहा कि हर जिले में बेराजगारों के लिए रोजगार मेला लगेगा. मेला प्रखंड स्तर पर लगाने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने बेराजगारों से श्रम नियोजन कार्ड जरूर बना लेने को कहा. विधायक ने गोधर में शनिवार 25 फरवरी को शहीद नेपाल रवानी की 33 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी. पत्रकारों से वार्ता में कहा कि नेपाल रवानी ने समाज के विकास की लड़ाई में शहादत दी. उनके विचारों से घबरा कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी गई. आज परिस्थिति बदल गयी है. जनांदोलन के कारण बीसीसीएल, सीसीएल, इसीएल विस्थापन नीति पर नतमस्तक है. मासस के पूर्व जिलाध्यक्ष व केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि माफियाओं ने नेपाल रवानी की गोली मारकर एक विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास किया, जिसमें वे विफल रहे. आज एक नहीं, जुड़े हजारों लोग माफिया संस्कृति के खिलाफ गोलबंद होकर आंदोलनरत हैं. विदित हो कि गोधर स्थित छोटानागपुर सहयोग समिति के कार्यालय से रात आठ बजे रवानी की बस्ती घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. शहीद को श्रधांजलि देनेवालों में कुसुंडा एरिया के जीएम वी के गोयल, कंसारी मण्डल,अजय रवानी,बिटू रवानी, रामप्रसाद महतो , नीलकंठ रवानी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही