Search

 
 
 

धनबाद : बेरोजगारों को नियोजन की मांग को लेकर खेमका आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम

 
जदयू के प्रदेश महासचिव ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया वादाख़िलाफ़ी का आरोप
Katras/Baghmara : बाघमारा प्रखंड जनता दल यू ने स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग को लेकर मंगलवार 22 अगस्त को बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कार्यरत खेमका कैरियर आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर दिया गया. बेरोजगारों के साथ जदयू नेता कंपनी के कार्यस्थल के समक्ष धरना पर बैठ गए. जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीते 20 जून को स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर दिए गए धरना के बाद बाघमारा अंचलाधिकारी की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी. जिसमें कंपनी ने 15 दिनों के अंदर नियोजन का वादा किया था. लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी कंपनी ने नियोजन नहीं दिया. मौके पर नदखुरकी पंचायत अध्यक्ष सागर चौहान, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इम्तियाज खान, अजमत अंसारी, अफसर अंसारी, अर्जुन यादव, चंदन, तुलसी ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-delegation-met-mla-dhullu-mahato-regarding-the-problems-of-ward-one/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वार्ड एक की समस्याओं को लेकर विधायक ढ़ुल्लू महतो से मिला प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही