Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खुशरी ओसीपी के मजदूरों ने संडे कटौती के विरोध में काम किया ठप

Advertisement
Advertisement
प्रबंधन से वार्ता के बाद उत्पादन व परिचालन हुआ चालू Nirsa : इसीएल मुगमा क्षेत्र के बैजना कोलियरी अंतर्गत खुशरी ओसीपी के मजदूरों ने संडे कटौती के विरोध में रविवार 24 सितंबर को प्रदर्शन कर परिचालन ठप कर दिया. स्थानीय प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद काम चालू हुआ. कोलियरी प्रबंधन के साथ वार्ता में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम, शाखा अध्यक्ष भक्ति पद मोदी, माधव रविदास, आरसीएमएस के शाखा सचिव सकलदेव प्रसाद व अन्य उपस्थित थे. मजदूरों ने कहा कि यहां पर पुरानी मशीनों से काम कराया जा रहा है. कार्यस्थल पर शेड की व्यवस्था नहीं है जिससे वर्षा होने पर मजदूरों को भींगना पड़ता है. पेयजल व लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. आगम राम ने उच्च प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर समस्या समाधान का आग्रह किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-shopkeepers-protested-against-300-percent-increase-in-license-fee-by-dvc/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दुकानदारों ने डीवीसी द्वारा लाइसेंस फी में 300 प्रतिशत वृद्धि का किया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही