Search

 
 
 

धनबाद : किक बॉक्सिंग के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट से हुए सम्मानित

 
Nirsa : झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ की ओर से 23 अक्टूबर चिरकुंडा के एक होटल में दिवाली उत्सव मनाया गया. इस मौके पर किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया गया. सम्मानित होने वालों में आदित्य राज शर्मा, रणजीत राय, पुष्पांजलि कुमारी पासवान, विश्वजीत विश्वकर्मा, मानसी कुमारी, तुषार बाउरी, इसमाटी कुमार सिंह, आदित्य चौरसिया शामिल हैं. मुख्य अतिथि झारखंड किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने कहा कि संघ इस बार तीन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजेगा. संघ तीनों खिलाड़ियों का पूरा खर्च उठाएगा. किक बॉक्सिंग मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. सौर्य ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. महासचिव विपुल मिश्रा ने कहा कि संघ की मेडिकल टीम का भी गठन हुआ है. जल्द ही खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. मौके पर डॉ. गौरव, डॉ. विवेक, डॉ. वर्षा, डॉ. पिंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shehnai-will-ring-from-november-24-a-total-of-15-days-for-marriage/">धनबाद

: 24 नवंबर से बजेगी शहनाई, कुल 15 दिन विवाह के मुहूर्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही