Search

 
 
 

धनबाद : अपहृत कारोबारी संजय मंडल मुक्त, तीन अपहर्ता टुंडी जंगल से गिरफ्तार

 
Dhanbad : कलियासोल के कारोबारी संजय मंडल को कार समेत अगवा करने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अपहर्ताओं को दबोच लिया. पुलिस ने संजय मंडल को सकुशल मुक्त कराते हुए  फिरौती में दिए गए दो लाख रुपये में से एक लाख 31 हजार रुपये भी बरामद कर लिये हैं. गिरोह में शामिल एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात 11  बजे कलियासोल निवासी संजय मंडल अपनी कार संख्या-जेएच10बीजे-3068 से जामताड़ा से चालधोवा के रास्ते टुंडी थाना क्षेत्र के महाराजगंज जा रहे थे. रास्ते में काशीटांड के पास समय अपराधियों ने उन्हें गाड़ी सहित अगवा कर लिया. अगवा कर उन्हें पाटकोल के जंगल में ले गए. इसके बाद उनलोगों ने संजय मंडल के मोबाइल से उनके परिजनों के पास फोन कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया. परिजनों ने दो लाख रुपये अपराधियों को दे दिया और इसकी सूचना तत्काल एसएसपी एचपी जनार्दनन को दी. तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार फिरौती देने के कुछ ही देर बाद दुंडी थाना प्रभारी व पूर्वी दुंडी थाना प्रभारी ने जवानों के साथ पाटकोल जंगल को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद छापामारी शुरू की गई. पुलिस के दबाव में अपराधियों ने संजय मंडल को गाड़ी सहित छोड़ दिया और भागने लगे. पुलिस ने तीन अपराधियों को खदेड़कर दबोच लिया, जबकि एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपियों में हकीम साह (संग्रामडीह, टोला सिधुआटांड), सिकंदर साह (धरियो, महबोनी, थाना गोविंदपुर) और अफजर टाइगर उर्फ बुलु टाइगर (संग्रामडीह) शामिल हैं. इनमें से दो के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर की स्पलेंडर प्लस बाइक, मोबाइल, एक एयर गन बरामद किया है. इसी एयरगन के सहारे अपराधियों ने संजय मंडल को धमकाकर अपहरण किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-will-remain-profitable-this-year-also-cmd/">धनबाद

: इस वर्ष भी फायदे में रहेगी बीसीसीएल- सीएमडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही