Search

 
 
 

धनबाद : बरमसिया से युवक का अपहरण, उसे लेकर सरायढेला थाना पहुंचा आरोपी

 
Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया से 11 अक्टूबर को कुछ युवकों ने उमेश यादव नामक एक युवक को जबरन अपनी स्कार्पियो गाड़ी पर बैठा लिया. उमेश के अपहरण की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. उमेश के भाई विवेक यादव ने इसकी शिकायत धनसार थाना में की. पुलिस को दिए आवेदन में विवेक ने आरोप लगाया कि धनसार के नारायण नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमेश का अपहरण कर लिया है. शिकायत के बाद धनसार पुलिस रेस हो गई. उमेश के मोबाइल की लोकेशन के सहारे उसकी तलाश मे जुट गई. अनुग्रह नगर स्थित नारायण के घर पर छापेमारी भी की. खुद को को घिरता देख आरोपी नारायण ने उमेश के साथ पहले मार-पीट की इसके बाद उसे लेकर सरायढेला थाना पहुंच गया. उसने अपने निजी मामले में आरोपी बताते हुए उसे सरायढेला पुलिस को सौंप दिया. विवेक का आरोप है कि जब नारायण उसके भाई का अपहरण कर रहा था, तो मैंने उसे रोकने का प्रयास किया. इस पर उसने चाकू का भय दिखाकर भगा दिया. हालांकि यह मामला उमेश और नारायण के बीच पैसे के लेन-देन का बताया जाता है. सरायढेला और धनसार पुलिस नारायण और उमेश से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-public-school-should-provide-sanitary-pads-to-girl-students-deo/">

धनबाद पब्लिक स्कूल छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए : डीईओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही