Search

 
 
 

धनबाद : सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए किन्नर समाज- डीसी

 

अखिल भारतीय किन्नर समाज के महाअधिवेशन का सातवां दिन

Dhanbad : धनबाद में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर समाज के महाअधिवेशन में सातवें दिन बुधवार को काफी गहमागहमी रही. धनबाद डीसी माधवी मिश्रा व निरसा के विधायक अरूप चटर्जी कार्यक्रम में शामिल हुए. डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने थर्ड जेंडर के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उनकी निगरानी के लिए एक विशेष सेल का गठन किया है. उन्होंने किन्नर समाज से कहा कि अपने अधिकारों को समझें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर किन्नर समाज ने डीसी को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

विधायक अरूप चटर्जी ने किन्नर समाज के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस पर किन्नरों ने उनसे झारखंड में किन्नर समाज के लिए भव्य भवन निर्माण की मांग की, ताकि समाज की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी हो सकें. किन्नरों ने बताया कि अगर उनके पास खुद का भवन होता तो अधिवेशन के लिए पंडाल बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, झारखंड प्रदेश किन्नर समाज की अध्यक्ष छमछम देवी नायक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-elephant-loses-temper-at-malappur-festival-throws-a-man-in-air-and-injures-him/">केरल

:  मलप्पुरम उत्सव में हाथी ने आपा खोया, एक शख्स को हवा में उछाल कर दूर फेका, भगदड़ में कई घायल  

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही