Search

 
 
 

धनबाद : किन्नर समाज ने रागिनी सिंह के बयान पर जताई नाराजगी

 
भाजपा नेत्री ने किन्नरों से की थी एसडीपीओ की तुलना
Jhariya : कोयला कारोबारी व ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की हत्या 14 जून को उनके चासनाला स्थित ऑफिस के समीप अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. घटनास्थल पर पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रवीण के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सिंदरी के एसडीपीओ अभिषेक कुमार को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंने एसडीपीओ को दलाल व हिजड़ा तक कह दिया था. रागिनी सिंह के इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए किन्नर समाज ने 18 जून को जामाडोबा स्थित छमछम देवी के आवास में प्रेसवार्ता कर कहा कि  हमारे समाज के कई लोग डॉक्टर, इंजीनियर, नेता समेत कई उच्चस्तरीय पद पर हैं. लेकिन भाजपा नेत्री ने सिंदरी एसडीपीओ के बारे में हमारे समाज का नाम लेकर जो कहा गया वो निंदनीय है, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए. हमारे समाज के संबंध में गलत शब्द के प्रयोग से दिल पर ठेस पहुंचती है.

[caption id="attachment_672570" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Ragini-Singh-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रागिनी सिंह[/caption]

किन्नर समाज का सम्मान करती हूं : रागिनी सिंह

इस मामले में रागिनी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए वह छमा प्रार्थी हैं. कहा कि जिस प्रकार झरिया में अपराध चरम पर है, अपराधी बेख़ौफ़ हत्या व फ़िरौती को अंजाम दे रहे हैं. कोयला, बालू, लोहा आदि की तस्करी बेरोक-टोक जारी है. प्रवीण राय की हत्या पर मैंने अपनी नाराजगी जताई थी लेकिन मेरी मनसा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. मैं किन्नर समाज का सम्मान करती आई हूं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=672522&action=edit">धनबाद

: सीओ की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव, बाघमारा के महेश महतो के रूप में पहचान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही