Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमाधुबी में पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा किशोर पर चाकू से हमला, घायल

Maithon : कुमारधुबी बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के पास 16 अप्रैल की शाम पोस्टर फाड़ने को लेकर नीचे धौड़ा निवासी अतुल कुमार (13) को कुछ युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. मारपीट व चाकू से हमले का आरोप प्रकाश, रिशु और सागर पर लगा है. तीनों कुमारधुबी हाई स्कूल के पीछे झिलिया नदी किनारे के रहने वाले हैं. जख्मी किशोर को लेकर उसके माता-पिता कुमारधुबी ओपी पहुंचे. जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिये उसे निरसा सीएचसी भेज दिया. अतुल ने बताया कि दो दिन पहले कुमारधुबी बाजार स्थित दीपू अग्रवाल की दुकान में लगा पोस्टर उससे उखड़ गया था. इसी बात को लेकर प्रकाश, रिशु व सागर शनिवार की शाम दीपू अग्रवाल के दुकान के ऊपर बने मकान में उसे ले गए और लाठी-डंडा से पिटाई की. उससे भी जब मन नहीं भरा तो उनलोगों ने आज शाम मंदिर के पास मारपीट की और पास की नारियल दुकान से चाकू लाकर उस पर वार कर दिया. चाकू लगने से उसके पेट व गर्दन में जख्म है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही