Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, झामुमो नेता ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन एरिया नंबर 4 के मॉर्निंग ब्यॉज क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने किया. मौके पर फुटबॉल खिलाड़ी विक्रमादित्य सिंह, समाजसेवी असीम झा, शंकर गांगुली,  आमकुरा पंचायत के मुखिया कंचन महतो,  मुखिया पति युवराज महतो आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता में 16 टीमें शामिल

प्रतियोगिता में कुल 16 टीम ने भाग लिया, जिन्हें नॉकआउट पद्धति से खेलाया जाएगा. कल 8 सितंबर शाम को फाइनल मैच के बाद पारितोषिक वितरण किया जाएगा. आज दो मैच खेले गए. पहले मैच में मैथन के मॉर्निंग बॉयज क्लब ने मैथन के ही आर एच क्लब को 3-0 से पराजित किया तथा शाम को दूसरे मैच में ट्राईब्रेकर के सहारे इश्क कुमार दुबे के झारखंड क्लब ने आर्मी बॉयज क्लब को 5-4 गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. अविनाश मरांडी, सुदंर लाल महतो, तापस बैद्दकर तथा राकेश मंडल मैच की निर्णायक मंडली में शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में असीम झा, दीपक प्रणव, अजय महतो, राहुल पांडे, बिरजू बाउड़ी श्रीकांत बाउड़ी, सुभाष मंडल, दिलीप मींज आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-document-verification-in-affiliated-colleges-of-bbmku-from-september-8/">धनबाद:

बीबीएमकेयू के संबद्ध कालेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 सितंबर से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही